Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: अगले 3 दिन शीतलहर चलने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड की मार और शीतलहर की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जिसमें सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है। यहां कई जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति भी बन रही है।

राजधानी रायपुर में भी सुबह 7 बजे तक और दिन ढलने के बाद ठंड महसूस की जा रही है। इस वजह से लोग गरम कपड़े पहनकर खुद को ठंड से बचा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रह सकती है।

शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अंबिकापुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.8 और 0.6 डिग्री कम है। सुबह आर्द्रता 76 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी ठंड का असर महसूस किया गया। माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, बिलासपुर में 11 डिग्री, पेंड्रारोड में 7 डिग्री, जगदलपुर में 9.5 डिग्री और दुर्ग में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।

राजधानी रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आम जनता को ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों और गर्म पेय पदार्थों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई