दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटी ठंड, राजस्थान और एमपी में गिरे ओले; उत्तराखंड में बर्फबारी

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते दिनों तापमान बढ़ने से जहां हल्की गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में 19 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, हालांकि 22 फरवरी के बाद पारे में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे इलाकों में बर्फ गिरने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर बर्फबारी की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में तेज आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई