छत्तीसगढ़ में ठंड ने बदला स्कूलों का समय, अब दो पालियों में लगेगी क्लास

सारंगगढ़। छत्तीसगढ़ में पारा गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है। कई जिलों में शत लहर और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है।

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 8.30 बजे से 12.00 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.15 से 4.00 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.00 बजे 4.00 बजे तक संचालित होगी। इसी के साथ ही शनिवार को कक्षा 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।

रायपुर में और कम होगा तापमान

यहां रात के तापमान में करीब पांच डिग्री का अंतर आया है। माना में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ज्यादा गिरा है। सोमवार को रात का पारा 20 डिग्री था जो मंगलवार को 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम साफ होने और ठंडी हवा आने के कारण एक-दो दिनों में तापमान और गिर सकता है। आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिन का टेंपरेचर 28 डिग्री तक रह सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई