CM’s tough stance: डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा रुख, मनियारी नदी पुल निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

धीमी प्रगति और लापरवाही पर लोक निर्माण मंत्री ने जताई भारी नाराजगी

उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को लोरमी प्रवास के दौरान (CM’s tough stance) ग्राम कारीडोंगरी और दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर बन रहे पुल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की कछुआ गति देख उन्होंने सख्त तेवर अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साव ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने अधिकारियों को केवल कागजी खानापूर्ति और नोटिस तक सीमित न रहने की हिदायत देते हुए लापरवाह ठेकेदार पर भारी जुर्माना (पेनाल्टी) लगाने और मौके पर मजदूरों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।

​बरसात से पहले काम पूरा करने की अंतिम चेतावनी, (CM’s tough stance)

उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना हर हाल में मानसून की पहली बारिश से पहले पुल का काम पूरा होना चाहिए, ताकि वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को बरसात में संपर्क टूटने की समस्या से निजात मिल सके। मनियारी नदी पर इस पुल के न होने से हर साल दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है, जिससे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। साव ने विभागीय इंजीनियरों को इस प्रोजेक्ट की दैनिक मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई