स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रायपुर में, तोखन साहू बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में तिरंगा फहराएंगे, जबकि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बस्तर में झंडा फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि आज़ादी के लिए हुए लंबे संघर्ष, बलिदान और देश की एकता का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी हमें हर साल यह याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की रक्षा करना और उसका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button