गणतंत्र दिवस पर सीएम साय पहली बार बिलासपुर में करेंगे ध्वजारोहण, मंत्रियों के जिलों का हुआ बंटवारा

रायपुर।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस बार पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। यह निर्णय राज्य सरकार की ओर से विशेष रूप से तय किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर जिले में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झंडा वंदन करेंगे।

गणतंत्र दिवस को लेकर सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संबंधित प्रशासन को कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 8131

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई