पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कमी की अफवाह पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान

रायपुर। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

शनिवार को बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं, लेकिन प्रदेश में ईंधन और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जो केवल अफवाहों के कारण बन रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

कालाबाजारियों पर सख्त कार्रवाई

सीएम विष्णुदेव साय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों पर सरकार की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का केवल आवश्यकतानुसार उपयोग करें, ताकि किसी भी तरह की अनावश्यक स्थिति पैदा न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई