मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ का विमोचन किया। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित की गई है।

यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल और उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और विकास की कहानी को दर्शाती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पुस्तक राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलावों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जीवंत दस्तावेज है।

पुस्तक में बताया गया है कि कैसे छत्तीसगढ़ ने मजबूत योजना, आधुनिक तकनीक और उपभोक्ता-केंद्रित सोच के साथ ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना, 32 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता, कोयला खनन का सुदृढ़ संचालन और पूरे राज्य में पारेषण व वितरण नेटवर्क के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई