बीजापुर में गोंडी बोली में हो रही पढ़ाई की CM साय ने की तारीफ, कहा: स्थानीय भाषा में शिक्षा से घटेगा ड्रॉपआउट रेट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में स्थानीय बोली गोंडी में बच्चों को पढ़ाए जाने की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में स्थानीय भाषा में पढ़ाई से बच्चों की समझ बेहतर होती है और आउट-ऑफ-स्कूल (ड्रॉपआउट) बच्चों की संख्या कम की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो को 100 प्रतिशत तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएं।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग को मिलकर बालवाड़ियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। सीएम साय ने कहा कि बच्चों के लिए दी गई शिक्षण सामग्री अलमारियों में बंद न रहे, बल्कि उसका पूरा उपयोग शिक्षण कार्य में हो। बीजापुर में 10वीं-12वीं पास स्थानीय युवाओं की मदद से कक्षा 1 से 5 तक गोंडी भाषा में पढ़ाई कराई जा रही है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वास्थ्य योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए अस्पतालों में 100% प्रसव सुनिश्चित करें।

सीएम साय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण सत्र समय पर आयोजित किए जाएं और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर मैटरनल डेथ ऑडिट में जांच कर भविष्य की रणनीति बनाने पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि एनआरसी केंद्रों का संचालन नियमित रहे, माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए और वेलनेस सेंटरों के माध्यम से गैर-संचारी रोगों (NCDs) के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

बस्तर संभाग में मलेरिया हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने को कहा गया, ताकि प्रदेश को मलेरिया-मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन और कार्ड निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई