जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री साय: बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, दिए खेल सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साह से भरा दृश्य देखने को मिला। शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ पहुंचते ही उनकी नजर मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर पड़ी और वे बिना औपचारिकता के सीधे मैदान में उतरकर बच्चों के साथ खेलने लगे।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई और पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इस दौरान सीएम साय ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और खेल के प्रति रुचि के बारे में बातचीत की। उन्होंने यह भी जाना कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की क्या स्थिति है।

मैदान में मौजूद खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा कर स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई जाए।

IMG 2698

 

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच रोशन प्रताप सिंह से गांव में चल रहे विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथ खेल सुविधाओं का विकास भी जरूरी है, ताकि बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ बिताए गए इन पलों ने ग्रामीणों के बीच एक सकारात्मक और भरोसे का माहौल भी बनाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button