मैनपाट में सीएम साय ने लगाया बरगद का पौधा, भाजपा प्रशिक्षण शिविर में नेताओं ने किया योग

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बरगद का पौधा लगाया। यह पौधारोपण “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत किया गया। इस मौके पर सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा- “हरियाली है धरती का श्रृंगार, हरित धरा जीवन की पहचान।”
यहाँ सरगुजा जिले के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सभी नेताओं ने योग से की। मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री, सांसद और विधायक सभी योग अभ्यास में शामिल हुए।
योग टीचर्स ने नेताओं को फेफड़े मजबूत रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स दिए। सभी नेताओं ने ध्यान से सुना और योग के अलग-अलग आसन भी किए।
आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मैनपाट पहुंचेंगे और शिविर में शामिल होंगे।





