मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री साय ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि वे संसार के प्रथम वास्तुकार और सृजन-निर्माण के देवता हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमिक ही विकास और निर्माण की असली ताकत हैं।

साय ने कहा कि श्रम की महत्ता और सृजन की प्रेरणा भगवान विश्वकर्मा से मिलती है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हमें समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करने की सीख देता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई