जशपुर में CM साय ने ग्रामीण बैंक की 3 नई शाखाओं का किया शुभारंभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की 3 नई शाखाओं की शुरुआत की। यह कार्यक्रम उनके कैंप कार्यालय बगिया से किया गया।

नई शाखाएं जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में खोली गई हैं। सीएम साय ने कहा कि इन शाखाओं के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को अपने ही इलाके में वित्तीय सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।

इन शाखाओं से 23 ग्राम पंचायतों के 48 गांवों के 44 हजार से अधिक ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। अब लोगों को खाते खोलने, पैसे जमा-निकासी, ऋण और अन्य बैंक सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सीएम साय का स्वागत किया और बैंक शाखाएं शुरू होने पर खुशी जताई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button