मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही 11 वर्षीय पूनम से की मुलाकात, पढ़ाई और छात्रवृत्ति की दी जिम्मेदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान रायपुर के तेलीबांधा की 11 वर्षीय पूनम अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंची। पूनम सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है और बोलने में असमर्थ है, लेकिन अपनी इस शारीरिक चुनौती के बावजूद वह अपने पैरों से बेहद सुंदर चित्र बनाती है।

मुख्यमंत्री साय ने पूनम से आत्मीयता से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। पूनम की मां ने बताया कि बेटी की पढ़ाई को लेकर उन्हें चिंता है। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूनम की पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूनम को विशेष विद्यालय में दाखिला दिलाया जाए और उसे छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, सरकार आपके साथ है।”

उनकी इस संवेदनशील पहल से जनदर्शन में मौजूद लोग भावुक हो उठे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई