जशपुर में बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए #क्लिकसेफ अभियान शुरू

जशपुर। कलेक्ट रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से #क्लिकसेफ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ कलेक्टर व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ के साथ ही एसपी कार्यालय परिसर और पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है जिसमंे 03 एवं 04 दिसंबर को सभी थानों से उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। इसी प्रकार 05 दिसंबर को होने वाले प्रशिक्षण में जय हो कार्यक्रम से जुड़े एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर व्यास ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए #क्लिकसेफ कार्यक्रम के उददेश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। रुक्लिकसेफ अभियान के तहत यह कार्यक्रम डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने और ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के उपाय सिखाने पर केंद्रित है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सशक्त बनाना और उन्हें ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखना है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी, जैसे पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, और साइबर बुलिंग से बचाव के उपाय। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सशक्त बनाना और उन्हें ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी, यूनिसेफ से बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई, बाल संरक्षण कंसलटेंट गीतांजोलि दास गुप्ता, बाल संरक्षण कंसलटेंट अभिषेक कुमार, दिल्ली के मास्टर ट्रेनर्स हिमानी चौहान, सीनियर ऑफिसर, प्रोग्राम्स, वाईएलएसी, निधि किन्हल, प्रोग्राम्स ऑफिसर, वाईएलएसी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button