मौसम साफ होते ही बढ़ेगी गर्मी, अगले 3 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक चढ़ने के आसार

प्रदेश में हालिया मौसम बदलाव केबाद अब गर्मी का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन मौसम साफ होते ही सूरज के तेवर तीखे होने लगेंगे। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा, वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई।

बीते दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी। कोंडागांव जिले में कई स्थानों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे खेतों में बर्फ जैसी स्थिति बन गई और फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य घायल हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिससे अगले पांच दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान स्थिर होने की संभावना है, लेकिन तब तक गर्मी का असर काफी बढ़ चुका होगा।

राजधानी में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा, हालांकि फिलहाल लू जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई