गर्मी में लगेगी क्लास, 5वीं-8वीं के फेल छात्रों को फिर से मिलेगा मौका

बिलासपुर। इस साल 15 साल बाद पहली बार 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें जिले के 5वीं के 88.97% और 8वीं के 78.79% छात्र पास हुए हैं। लेकिन जो छात्र इस बार पास नहीं हो सके हैं, उनके लिए गर्मी की छुट्टियों में खास कक्षाएं चलाई जाएंगी।

जिले में 5वीं के 2871 और 8वीं के 6373 छात्र परीक्षा में असफल हुए हैं। इन 9244 छात्रों को छुट्टियों में पढ़ाया जाएगा और 15 जून के बाद फिर से बोर्ड परीक्षा ली जाएगी।

इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्य योजना बनाना शुरू कर दिया है। स्कूलों को जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा, जिसके बाद शिक्षक सुबह के समय स्कूल में छात्रों को पढ़ाएंगे।

सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। 5वीं में कुल 26028 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 23157 पास हुए। वहीं 8वीं में 30050 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 23677 छात्र उत्तीर्ण हुए।

शिक्षा विभाग का मानना है कि गर्मी की पढ़ाई से कमजोर छात्रों को फायदा मिलेगा और उन्हें पास होने का एक और मौका मिल सकेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई