Civic Election Results: जीत के बाद महापौर प्रत्याशी की प्रतिक्रिया, कहा- बिना प्लानिंग मैदान में उतरी कांग्रेस इसलिए हार का करना पड़ा सामना

Civic Election Results (बिलासपुर) : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह 9:00 से शुरू की गई जो दोपहर बाद लगभग 3:00 के आसपास समाप्त हो गई। इस दौरान प्रदेश भर में सबसे अधिक भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। खासकर प्रदेश की सभी 10 नगर निगम को भाजपा ने जीत ली है। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत में भी जीतने वाले प्रत्याशियों में भाजपा के ही कैंडिडेट ज्यादा रहे। बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्ड के चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं।
इस चुनाव में 49 वार्ड भारतीय जनता पार्टी ने जीती है 18 वार्ड कांग्रेस के खाते में गया है। वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति नगर निगम में दर्ज कराई है। महापौर का चुनाव जीतने वाली भाजपा नेत्री पूजा विधानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस बिना किसी प्लानिंग के चुनाव में उतरी थी, आरोप प्रत्यारोप और बिना किसी ठोस योजना लिए चुनाव मैदान में उतरने कारण उसे हार का सामना करना पड़ा है।
आगामी दिनों में गर्मी तेज होने वाली है इसलिए पहली प्राथमिकता पेयजल की बेहतर व्यवस्था करना है। उन्होंने जीत के लिए सभी को श्रेय दिया है। कलेक्टर ने कहा कि बिना विवाद के सभी तरफ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सभी के सहयोग से यह सफल हो पाया है।





