Civic Election Results: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, बिलासपुर और दुर्ग में भी खिला कमल, 10 में से 10 निगमों में बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Civic Election Results (बिलासपुर/दुर्ग) : बिलासपुर नगर निगम में पांच साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है। विपरित परिस्थितियों के बावजूद यहां पर भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। MA पास पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं। वे 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। 1998 में पहली बार पार्षद बनीं थी। महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रही हैं।
बता दें कि बिलासपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला मतदान से पूर्व तक बराबरी का था, लेकिन मतदान के बाद का रुझान भाजपा के पक्ष में आया गया। बिलासपुर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज की। इसके पीछे अमर अग्रवाल की कारगर रणनीति अहम वजह है। वहीं कांग्रेस को भीतरघात ने कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचाया है। शहर के 70 वार्डों में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 22 सीटें मिलने का अनुमान था।
वहीं दुर्ग में महापौर की भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार की बंपर जीत। अलका बाघमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67295 की भारी मतों से हराया। बता दे कि भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार को 107642 मत तथा प्रेमलता साहू को 40347 मत प्राप्त हुए। दुर्ग के इतिहास में अब तक की चुनाव में महापौर की सबसे बड़ी जीत है। इसके पहले 2009 में भाजपा की सरोज पांडे 48 हजार मतों से विजय हुई थी।





