Civic Election Results: भाजपा की सुनामी में ढहा भूपेश बघेल का किला, पाटन नपं. अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की जीत, वार्डों में भी बनाया दबदबा

Civic Election Results (रायपुर) : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की सुनामी में कांग्रेस के अनेक गढ़ ढहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ माने जाने वाले पाटन की होगी। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश निक्की भाले ने 600 से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल कर नई इबारत लिख दी है। पाटन क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल के कितने करीब है, इसका नजारा पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान देखने को मिला था, जब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण पटेल के नामांकन रैली में स्वयं भूपेश बघेल शामिल हुए थे।

लेकिन आखिरकार मैदान में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की गई मेहनत काम आई और 600 से अधिक मतों के अंतर से लक्ष्मी नारायण को शिकस्त दी। नगर पंचायत पाटन वार्डों में भी भाजपा कांग्रेस की तुलना में 20 ही रही। 15 वार्डों में से आठमें भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस के सात प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे। भाजपा ने जीत वार्डों में कब्जा किया, उनमें 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13 और 15 शामिल हैं, वहीं कांग्रेस ने वार्ड 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 14 में जीत हासिल की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई