शासकीय स्कूल में खीर से जला बच्चे का पैर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही जिला शिक्षा विभाग मौन

Chhattisgarh:- मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक शाला केवतरा में स्कूली छात्र के पैर में गरम खीर गिरने से वह झुलस गया।खीर छात्र के पैर में गिरा जिससे छात्र के पैर में गंभीर चोट आई हे।बताया जा रहा है की घटना खीर बांटने के दौरान हुई ।जब छात्रों से स्कूल प्रबंधक गरम खीर बंटवा रहे थे जिस छात्र को चोट आई हे वह स्कूल के कक्षा 8वीं का छात्र है।वही इस घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

वही जब इस मुद्दे पर जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी जानकारी नहीं है जानकारी लेने के बाद इस पर वे किसी तरह का बयान जारी करेंगे लेकिन देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से लगातार मस्तूरी क्षेत्र में स्कूलों में इस तरह के लापरवाही सामने आ रही है कभी छात्र समस्याओं को लेकर सड़कों पर पहुंचते हैं तो कभी इस तरह से बच्चे गम खीर में झुलसते जाते हैं जो कहीं ना कहीं मस्तूरी क्षेत्र में शासकीय स्कूलों की खराब व्यवस्था को उजागर कर रहा है। हालांकि जिला शिक्षा विभाग के द्वारा इस पर कोई आधिकारिक बयान देने से अभी मना किया जा रहा है उनका कहना है कि जहां रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई बयान दिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button