मुख्यमंत्री साय कमिश्नर-कलेक्टरों की लेंगे कांफ्रेंस, राजस्व सहित इन एजेंडों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब से कुछ देर बार कलेक्टरों की कांफ्रेंस लेंगे। जबकि कल एसपी की क्लास होगी। राजधानी रायपुर में प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टर, निगम कमिश्नर, जिला पंचायत सीईओ की कांफ्रेंस मुख्यमंत्री लेंगे

रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री आज जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

वहीं कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री कलेक्टर और संभागायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button