Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 110 पक्के मकानों की चाबियाँ लाभार्थियों को सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान वैज्ञानिकों और किसानों को एक साथ जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है।

वैज्ञानिक जाएंगे खेतों तक, किसानों को देंगे उन्नत खेती की जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत देशभर के वैज्ञानिक राज्य के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर किसानों के खेतों तक पहुंचेंगे। वे किसानों को आधुनिक और संतुलित खेती की तकनीकें सिखाएंगे और उनकी समस्याएं भी जानेंगे। आने वाले दिनों में राज्य के 13 लाख से ज्यादा किसानों से सीधा संपर्क किया जाएगा।

18 लाख से ज्यादा मकानों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले। राज्य में अब तक 18 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें से अधिकांश का निर्माण पूरा हो चुका है। “आवास प्लस प्लस” योजना के तहत और भी पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।

महतारी वंदन योजना से 70 लाख बहनों को फायदा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि महतारी वंदन योजना के तहत उनके खातों में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं के नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी जल्द लाभ दिया जाएगा।

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक भी लिया। किसान चमार सिंह पटेल ने सुझाव दिया कि जल संकट को देखते हुए धान की जगह कम पानी वाली फसलों और बागवानी को बढ़ावा दिया जाए। एक लाभार्थी श्रीमती चंदन ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना की राशि बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों में उपयोग कर रही हैं।

3.5 करोड़ की विकास योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए करीब ₹3.5 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल भवन, पानी टंकी, पाइपलाइन विस्तार, अतिरिक्त कक्ष और पुलिस चौकी शामिल हैं। साथ ही कृषि पत्रिका का विमोचन भी किया गया और किसानों को कृषि उपकरण पर अनुदान, ट्राइसाइकिल और किसान क्रेडिट कार्ड भी दिए गए।

100 वैज्ञानिक लगाएंगे रोजाना कैंप

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों से अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि रिसर्च अब सिर्फ प्रयोगशालाओं में नहीं रहेगी, बल्कि गाँव-गाँव तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार के 100 वैज्ञानिक राज्य के स्थानीय वैज्ञानिकों के साथ मिलकर प्रतिदिन दो-दो शिविर लगाएंगे।

जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि पहले चरण में 2,98,635 आवेदन आए, जिनमें से 2,89,968 आवेदन माँग से जुड़े थे और 8641 शिकायतें थीं। इनमें से लगभग सभी का समाधान हो गया है, केवल 26 शिकायतें लंबित हैं। शिविरों में 5000 से अधिक लर्निंग लाइसेंस भी जारी किए गए हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई