मुख्यमंत्री साय दीक्षांत समारोह के लिए रवाना, बीजापुर मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही राज्यपाल की उपस्थिति से भी कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।

बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफल ऑपरेशन चल रहे हैं। इस दौरान DRG के तीन जवान शहीद हुए, जिनकी वीरता को उन्होंने नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हम शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।” उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली ढेर हुए हैं, जो सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बीजापुर ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि “हमने अपने तीन बहादुर जवानों को खोया है, लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलियों की कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है और सरकार ने साफ किया है कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में अभियान जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई