छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ विशेष अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है।

ईओडब्ल्यू द्वारा पेश की गई यह चार्जशीट करीब 3,800 पन्नों की बताई जा रही है और यह इस मामले में अब तक की आठवीं चार्जशीट है। जांच एजेंसी का आरोप है कि चैतन्य बघेल शराब कारोबार से जुड़े अवैध सिंडिकेट के संचालन में सक्रिय भूमिका में थे और उन्हें इस घोटाले से 200 से 250 करोड़ रुपये की अवैध राशि मिली।

बताया गया है कि यह शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ, जिससे राज्य सरकार को लगभग 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि सिंडिकेट को कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था, जिससे यह अवैध गतिविधियां लंबे समय तक चलती रहीं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आगे कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई