छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग: 1,284 नए प्राचार्यों को मिली कमान, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माध्यमिक विद्यालयों के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों के 10 साल लंबे इंतजार का अंत हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई- संवर्ग में कुल 1,284 अधिकारियों के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य पद पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले 30 अप्रैल 2025 को 1,478 व्याख्याता और प्रधान पाठकों की पदोन्नति की घोषणा की गई थी, लेकिन न्यायालयीन अवरोध की वजह से आदेश लागू नहीं हो पा रहे थे।

पांच नवंबर 2025 को हाईकोर्ट से शासन के पक्ष में फैसला आने के बाद 21 से 24 नवंबर तक राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होते ही अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए। पदोन्नत प्राचार्यों को सात दिन के भीतर कार्यभार संभालना अनिवार्य होगा। यह कदम विद्यालय प्रशासन में स्थायित्व और शिक्षकीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के पदाधिकारियों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। फोरम के प्रमुख सदस्यों अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा और आरके झा ने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने से पूरे राज्य के शिक्षकों में उत्साह की लहर है। उन्होंने टी- संवर्ग में 1,335 और ई- संवर्ग में 1,478, कुल 2,813 प्राचार्यों की पदोन्नति को शिक्षा विभाग की बड़ी कामयाबी बताते हुए मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इससे स्कूलों में नेतृत्व की कमी दूर होगी और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। यह निर्णय आने वाले बोर्ड सत्र की तैयारी को भी मजबूती दे सकता है, जहां बेहतर प्रबंधन और समय पर शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई