छत्तीसगढ़: कोरोना में बंद हुईं 13 लोकल ट्रेनें फिर शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

रायपुर। कोरोना काल में बंद की गईं छत्तीसगढ़ की 13 से ज्यादा लोकल ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और ये ट्रेनें आज से अपने पुराने समय पर चलना शुरू हो जाएंगी।

इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण यात्रियों को रोजाना यात्रा करने में आसानी होगी।

रेलवे की बैठक में सांसदों ने रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन और बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक बढ़ाने की भी मांग रखी, ताकि रीवा के यात्रियों को भी फायदा मिल सके।

हालांकि, अभी जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। ये ट्रेनें आज 15 जुलाई को भी जगदलपुर और किरंदुल तक नहीं जाएंगी, बल्कि ओडिशा के कोरापुट तक जाकर वहीं से लौटेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचकर ही निकलें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई