Checking Alert: दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद देशभर में अलर्ट

Checking Alert: लासपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के सामने हुए भीषण ब्लास्ट की घटना के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।(Checking Alert) बिलासपुर में भी रेलवे और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान,पुलिस-रेलवे अलर्ट मोड पर…

बिलासपुर में जीआरपी थाना, आरपीएफ थाना, तोरवा और तारबाहर थाना की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। (Checking Alert) टीम ने स्टेशन के वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म और पार्किंग एरिया में यात्रियों के सामानो की बारीकी से जांच की। सुरक्षा जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों और बैगों की तलाशी ली। यात्रियों से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, यात्रियों से अपील-सतर्क रहें,सुरक्षित रहें

करीब दो घंटे चले इस अभियान में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। (Checking Alert) हालांकि सुरक्षा बल ने साफ किया है कि सुरक्षा जांच आगे भी जारी रहेगी और हर स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई जाएगी। फिलहाल बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई