हॉस्टल अधीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कसडोल पुलिस द्वारा शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शासकीय प्राथमिक शाला कांटीपारा कसडोल में पदस्थ शासकीय शिक्षक अश्विनी भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल है। मामले का दूसरा आरोपी रामलखन ठगी के एक अन्य मामले में पूर्व से ही जेल में बंद है। आरोपियों द्वारा हॉस्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी को अपने झांसे में लिया था। नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में कुल 04 लाख रुपये रकम ली गई थी।

प्रार्थी कृषि विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2018 से आरोपियों द्वारा मेरे पुत्र को हास्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अलग-अलग किस्तों मे कुल 04 लाख रुपये की रकम लेकर ठगी किया है। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल के अपराध क्र. 415/2024 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा आरोपियों रामलखन एवं अश्विनी को हिरासत में लिया गया, जिसमें से आरोपी अश्वनी शासकीय प्राथमिक शाला कांटीपारा कसडोल में पदस्थ शासकीय शिक्षक है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दूसरे सांथी रामलखन के सांथ मिलकर प्रार्थी के पुत्र को हॉस्टल अधीक्षक के पद पर में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उससे 04 लाख रुपये की रकम लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी अश्विनी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समझ पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. अश्विनी निवासी वार्ड न. 13 कांटीपारा कसडोल थाना कसडोल
2. रामलखन उम्र 51 साल निवासी ग्राम कोट (कटगी) थाना कसडोल- ठगी के एक अन्य मामले में पूर्व से जेल में बंद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button