शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 60 लाख की ठगी

बिलासपुर। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 60 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, एक महिला को शेयर मार्केट में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया। शुरुआत में महिला को कुछ पैसे मुनाफे के रूप में भेजे गए, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद जालसाजों ने उसे बड़ी कमाई का भरोसा दिलाया और किश्तों में 60 लाख रुपये निवेश करवा लिए।

जब महिला ने मुनाफा मांगा तो आरोपी बहाने बनाने लगे और फिर मोबाइल बंद कर फरार हो गए। महिला ने जब ठगी की शिकायत की, तब पुलिस ने आरोपी कुर्णाल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि अब पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

सावधानी जरूरी:

ऑनलाइन निवेश से पहले सही जानकारी लें और किसी के बहकावे में न आएं। ज्यादा मुनाफे का वादा करने वाले अक्सर धोखेबाज होते हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button