6 साल बाद हो रहा चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव, प्रत्याशियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 6 साल बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव हो रहा है, इसे लेकर मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद शाम 5 बजे तक मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे। इस बार चेंबर चुनाव में मतदान 2 पैनल में है। एक पैनल में पूर्व अध्यक्ष महिपाल मेहरा अपनी टीम के साथ मैदान में है वहीं दूसरे पैनल में पूर्व महामंत्री अनूप शर्मा इस बार अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे हैं। लंबे समय के बाद हो रहे चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर व्यापारियों में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रत्यशियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा

अध्यक्ष प्रत्याशी अनूप शर्मा ने कहा कि, पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारी हित में कोई काम नहीं किया है। अनूप शर्मा ने दावा किया कि, इस बार उनके नए पैनल को व्यापारी भारी मत से विजय दिलाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, अपने कार्यकाल में उन्होंने व्यापारी के हितों में कई सारे काम किए हैं, जो व्यापारी गलत कामों में लिप्त थे उनका साथ उन्होंने नहीं दिया, जिसे मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में भी उनका पैनल जीतकर आएगा और व्यापारी हित में काम करेगा। अनूप शर्मा ने आगे कहा कि, वे आगे भी गलत काम करने वाले व्यापारियों का साथ नहीं देंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button