CG- दो घूसखोर अफसर गिरफ्तार: रिटायर कर्मचारी से पे फिक्सेशन के नाम पर मांग रहे थे 10,000 रुपये, ACB ने 6000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर : रिटायर कर्मचारी से घूस लेते ACB ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आज उप संचालक और सहायक संपरीक्षक को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल भिलाई में प्रार्थी देवव्रत देवांगन, निगम सचिव के पद पर नगर पालिक निगम, रिसाली, भिलाई में पदस्थ थे। उन्होंने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भी उसका पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण / सत्यापन उप-संचालक, राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में लंबित है।

इस वजह से उनका पेन्शन एवं अन्य देयताएं नहीं मिल पा रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ दिनेश कुमार, उप संचालक (संपरीक्षा) एवं होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक से कई बार मिला किन्तु उनके द्वारा सत्यापन नहीं किया जा रहा था। दोनों अधिकारी उनसे बल्कि 10,000 रु० रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान प्रार्थी के निवेदन पर आरोपीगण 6000 रू० रिश्वत लेने को सहमत हुए। जिसके बाद ट्रेप कर राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ आरोपी दिनेश कुमार, उप संचालक (वित्त) एवं आरोपी होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक को 6000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button