CG: शिक्षिका का सोशल मीडिया पर किया गया दुष्प्रचार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक आरोपी द्वारा महिला शिक्षिका के खिलाफ सोशल मीडिया में गलत प्रचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास रोहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रॉयल ऑर्किड अपार्टमेंट में रहने वाले विकास रोहरा ने सिंधी समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके और उनके परिवार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहा है। वहीं इस मामले में पीड़िता ने आरोपी से बात करने की भी कोशिश की, लेकिन उसने अपने साथियों के साथ उससे दुर्व्यवहार किया साथ ही छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे आहत होकर पीड़िता ने कानून का सहारा लिया।





