छत्तीसगढ़ में अब तक 797 मि.मी. औसत बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा, बेमेतरा में सबसे कम

रायपुर। प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 797 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1173.7 मि.मी. बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा जिले में सबसे कम 402.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
रायपुर संभाग की बात करें तो रायपुर में 692.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 602.9 मि.मी., गरियाबंद में 690.6 मि.मी., महासमुंद में 623.2 मि.मी. और धमतरी में 711.7 मि.मी. बारिश हुई है।
बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा वर्षा जांजगीर-चांपा में 1005 मि.मी. दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ में 958.8 मि.मी., कोरबा में 794.9 मि.मी., और बिलासपुर में 810.3 मि.मी. बारिश हुई है।
दुर्ग संभाग में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1031.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश कबीरधाम में 578.4 मि.मी. हुई।
सरगुजा संभाग में कोरिया जिले में 891.9 मि.मी. और सूरजपुर में 885.9 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। वहीं, सरगुजा जिले में सबसे कम 555.2 मि.मी. वर्षा हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.7 मि.मी., बीजापुर में 1012.7 मि.मी. और नारायणपुर में 939.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।





