छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं: CM विष्णुदेव साय ने जापानी कंपनी जेट्रो को दिया न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में जेट्रो (JETRO) कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू मौजूद रहे।

सीएम ने बताया कि आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने जेट्रो को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और भरोसा दिलाया कि सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button