CG: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखते हुए राजनांदगांव से आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप यादव नाबालिग को शादी का झांसा देकर 2 जनवरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था।





