CG: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने 10 किलो का IED किया बरामद

सुकमा। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सली पूरी तरह से बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट के चलते उन्होंने सोमवार को सुरक्षा बल के जवानों पर बड़ा हमला किया। जिसमें 8 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए। इसी कड़ी में नक्सलियों ने एक बार फिर से जवानों को टारगेट बनाकर 10 किलो का IED लगाया था, लेकिन जवानों ने अपनी सूझ-बुझ से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
उन्होंने IED को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक सुकमा गोलापल्ली रोड पर स्थित बेलपोच्चा के पास बड़ी मात्रा में आईईडी मिला, जिससे सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। आईईडी की मात्रा करीब 10 किलो बताई गई है। जवानों की सतर्कता के चलते पहले ही विस्फोटक की जानकारी मिल गई।





