बोदरी में तिरंगा रैली के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न

बिलासपुर: नगर पालिका बोदरी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर खुशी जताते हुए एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जोश दिखाया और पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया कि भारत की तरफ उठने वाली हर बुरी नजर का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रैली में लोगों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे भी सेना के साथ देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।

इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी भी मौजूद रहे। दोनों ने देशप्रेम से भरी इस रैली की सराहना की और लोगों का हौसला बढ़ाया।

रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगे झंडों और देशभक्ति के नारों से बोदरी की सड़कों पर जोश और गर्व का दृश्य नजर आया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button