महाशिवरात्रि की धुम, शिव मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

बिलासपुर: आज महाशिवरात्रि है. और आज पावन अवसर पर देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करने बुधवार सुबह से ही भक्त शिव मंदिरों में पहुंचने रहे. देश भर में मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही जल अभिषेक के साथ महादेव के पूजा अर्चना का दौर चल रहा है.भक्त शिव मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं।
ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि को महादेव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. और आज के दिन पुजा अर्चना से भक्तों की मनोकामनाएं पुर्ण होती है. इसी कड़ी में मंदिरों में पहुंचने वाले भक्त हाथों में पूजन सामग्री लिए महादेव का जल अभिषेक और पूजा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं. वहीं ऐसी भी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन महादेव का विशेष आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है यही वजह है कि भक्त भी आस्था और उमंग के साथ महादेव की आराधना करने मंदिरों में पहुंचने रहे।


