CBSE 12th Result : लड़कियों ने मारी बाजी, छत्तीसगढ़ में 82.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

रायपुर। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल का रिजल्ट लड़कियों के लिए खास रहा, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
रिजल्ट के अनुसार, कुल 85.70 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि 91.64 फीसदी छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं। इससे साफ है कि लड़कियों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ में 82.17% लोग पास
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। CBSE की ओर से बताया गया है कि इस साल बोर्ड रिजल्ट को छात्रों के हित में जल्दी जारी किया गया है ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई या एंट्रेंस एग्जाम में कोई परेशानी न हो।
इन लिंक की मदद से देख सकते है रिजल्ट
1. सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं: cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट पर “12वीं कक्षा परिणाम” या “रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
3. आवश्यक जानकारी भरें: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें.
4. सबमिट करें और परिणाम देखें: “सबमिट” बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें





