2 बार होगी CBSE 10वीं की परीक्षा, सप्लीमेंट्री परीक्षाएं खत्म

CBSE बोर्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है,जो देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों को प्रभावित करेगी।
CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने फैसला लिया है कि साल 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी।
इस बात की पुष्टि CBSE एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने की है
जहाँ पहली परीक्षा होगी फरवरी में, और दूसरी परीक्षा होगी मई में। लेकिन दोनों परीक्षाएं देना छात्र की पसंद पर निर्भर करेगा।
अगर कोई छात्र दोनों बार परीक्षा देता है,तो जो भी बेहतर रिज़ल्ट होगा, वही फाइनल माना जाएगा।
मतलब अगर पहली बार नंबर ज़्यादा आए और दूसरी बार कम,तो पहली परीक्षा का रिज़ल्ट ही मान्य होगा।
रजिस्ट्रेशन दोनों परीक्षाओं के लिए एक बार ही करना होगा।परीक्षा केंद्र भी दोनों बार एक ही रहेगा।
लेकिन फीस दोनों परीक्षाओं के लिए एकसाथ ली जाएगी।इस नए सिस्टम के साथ अब 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं खत्म कर दी जाएंगी। और प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में ही होंगे।




