Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

चुनाव के उद्देश्य को पूरा करने के लिए ना हो जातीय जनगणना: RSS 

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक आज सोमवार 2 सितंबर को समाप्त हो गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन ने पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर घटना की निंदा की गई. आरएसएस ने रेप-मर्डर केस को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया. अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

जानकारी के मुताबिक आरएसएस ने कहा कि समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखना बेहद जरूरी है. वहीं, जातीय जनगणना को लेकर आरएसएस ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है. इससे समाज की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो सकता है. आरएसएस ने निर्णय लेते हुए कहा कि देश में समरसता को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा.

पलक्कड़ में आरएसएस की बैठक में कहा गया कि सिर्फ चुनाव के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए. भारतीय समाज में जातिगत प्रतिक्रियाओं का मुद्दा संवेदनशील है. वहीं, आरएसएस का यह भी मानना है कि अगर कल्याणकारी उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से गरीबों, दलितों की संख्या जानने का सरकार का विचार है, तो यह ठीक कदम है

संगठन को पूरे हुए 100 साल

बता दें, आरएसएस की स्थापना को 100 साल पूरे हो गए हैं. इसके तहत सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करने की भी योजना बनाने पर जोर दिया गया. आरएसएस की बैठक में पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, वायनाड लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

कांग्रेस ने किया हमला

आरएसएस के जातीय जनगणना वाले बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने कहा कि आरएसएस ने जातीय जनगणना का खुलकर विरोध किया है. उनका कहना है कि यह देश के हित के लिए सही नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि ये लोग जातीय जनगणना कराने से पीछे हट रहे हैं. ये दलितों, पिछड़ों का हक मार रहे हैं. कांग्रेस ने कहा कि हमलोग हर कीमत पर देश में जातीय जनगणना करवा कर रहेंगे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई