पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, व्याख्याता विजय कुमार राय निलंबित

गौरेला। शासकीय स्कूल में पदस्थ व्याख्याता विजय कुमार राय को गंभीर आरोपों के चलते कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार राय, जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंशीताल (विकासखंड मरवाही) में पदस्थ हैं, उनके खिलाफ थाना मरवाही में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

इस केस में उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है और वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। प्रशासन का कहना है कि इस घटना से जिले और शिक्षा विभाग की छवि को गहरी ठेस पहुंची है, इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है।

निलंबन की अवधि में विजय कुमार राय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button