Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

साउथ सेलिब्रिटी विजय देवरकोंडा राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित 25 पर केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

मुंबई। साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित 25 सेलिब्रिटीज के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। ये सभी सेलिब्रिटीज अवैध सट्टेबाजी एप्स के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। इस मामले में साउथ की ऐक्ट्रेस भी शामिल है। इस सभी सेलिब्रिटीज के खिलाफ सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने का केस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।

तेलंगाना पुलिस ने साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  इन पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप है। FIR में राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, मांचु लक्ष्मी, प्रणीता और निधि अग्रवाल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार 32 साल के बिजनेसमैन फणींद्र शर्मा ने इन सितारों के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। इसके बाद मियापुर पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि कई सेलिब्रिटीज और इंफ्लूएंसर्स सोशल मीडिया और विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कॉलोनी के युवाओं से बात करते हुए उन्हें इस बात का पता चला। कई लोगों ने इन सेलेब्रिटीज के द्वारा प्रमोट की जा रही सट्टेबाजी और गैंबलिंग ऐप्स में अपना पैसा गंवाया हैं। उन्होंने कहा कि वो खुद भी इसमें पैसा लगाने वाले थे, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।

पुलिस ने सभी सेलिब्रिटीज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और तेलंगाना गेमिंग एक्ट सहित IT एक्ट के सेक्शन 66(D) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने अब इन प्लेटफॉर्म के फाइनेंशियल नेटवर्क के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और इस मामले में सेलिब्रिटीज की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल आने वाले समय में इन सभी सेलिब्रिटीज से पुलिस पूछताछ भी कर सकती है।

पुलिस ने अमृता चौधरी, नयनी पावनी, पांडु, नेहा पठान, पद्मावती, इमरान खान, हर्ष साईं, बय्या सन्नी यादव, श्यामला, विष्णुप्रिया, टेस्टी तेजा और रितु चौधरी पर भी केस हुआ है। इन सितारों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सबके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी शामिल हैं।

फिलहाल तेलंगाना पुलिस शिकायत के बाद सभी सेलिब्रिटीज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। वही आने वाले समय में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित कई सेलिब्रिटीज से पुलिस पूछताछ कर सकती है। साथ ही इस मामले में इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती हैं। ऐसे में नाम और दौलत, शोहरत मिलने के बाद भी इनके खिलाफ इस तरह का केस दर्ज होना किसी बदनामी से कम  नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई हैं,

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई