Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायगढ़ में कार ड्राइवर को मारा चाकू, दो लूटेरे गाड़ी लेकर हुए फरार

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम जंगल के बीच में दो अज्ञात युवकों ने कार चालक को चाकू मारा और कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस शहर के चारों तरफ नाकेबंदी करके अज्ञात लोगों की पतासाजी में जुट गई है। उक्त मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम दो अज्ञात युवकों ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 13 बीए 5441 को बुक करके जिंदल के पास स्थित टीपाखोल डेम घूमने जाने के नाम से बुक किया था।

कार चालक के द्वारा दोनों अज्ञात युवकों को टीपाखोल डेम ले जाया जा रहा था इसी बीच रास्ते में जंगल के बीच दोनों युवकों ने चाकू से उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया जिसके बाद दोनों उसकी कार को लेकर फरार हो गए हैं।

पीड़ित युवक किसी तरह थाने पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत थाने में की है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आते हुए चारों तरफ नाकेबंदी करके दोनों अज्ञात लोगों की पतासाजी में जुट गई है। वहीं घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कार चालक को चाकू मारने के बाद दोनों आरोपी खरसिया की तरफ भागे हैं। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आते हुए इस मार्ग में संघन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिये सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों के द्वारा कार लूटने की घटना सामने आई है। जिसमें दो युवकों ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से गाड़ी बुक करके उसे टीपाखोल लेकर गए और चालक को चाकू मारकर कार लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले में अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई