Calendar launch: ग्रैंड न्यूज़ और cgnn.in के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, चिकित्सा जगत की हस्तियों ने सराहा

शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति में जारी हुआ कैलेंडर का विमोचन

​बिलासपुर न्यायधानी के मीडिया जगत में आज एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ, (Calendar launch) जिसमें अग्रणी समाचार संस्थान ग्रैंड न्यूज़ और cgnn.in के वार्षिक कैलेंडर का गरिमामय विमोचन किया गया। इस अवसर पर ग्रैंड/cgnn न्यूज़ के डायरेक्टर एवं स्टार बिल्डकॉन के संचालक गौरव तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई, जिनमें महादेव अस्पताल के डॉ. आशुतोष तिवारी, प्रथम हॉस्पिटल के डॉ. रजनीश पांडेय, न्यू जनता हॉस्पिटल के डॉ. राजेश यादव और मैक्स क्लीनिक के डॉ. आशीष कुमार शर्मा शामिल थे।​

Calendar launch (ग्रैंड/cgnn न्यूज) 

विमोचन के दौरान अतिथियों ने कैलेंडर की गुणवत्ता और इसमें समाहित सूचनाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरव तिवारी ने इस दौरान संस्थान के विजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि पाठकों और दर्शकों के साथ जुड़ाव का एक माध्यम है। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने ग्रैंड न्यूज़ और cgnn.in की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने हमेशा जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता दी है। डॉ. आशुतोष तिवारी और डॉ. रजनीश पांडेय सहित अन्य विशेषज्ञों ने इस विशेष कैलेंडर की खूबियों को रेखांकित किया और इसे समाज के लिए उपयोगी बताते हुए पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई