Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Business News : ट्विटर की चिड़िया की लगी बोली, जानिए कितने में बिकी…

नई दिल्ली। ट्विटर की पहचान लंबे समय से नीली चिड़िया की रही. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को जब से एलन मस्क ने टेकओवर किया, उसके बाद से इसमें एक बाद एक लगातार कई तरह के बदलाव किए गए. सबसे पहले इसका नाम बदल कर इसे एक्स कर दिया. वहीं, अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को स्थित हेडक्वार्टर पर लगे नीली चिड़िया वाले आइकॉनिक Logo की अब बोली लग गई है.

नीली चिड़िया को बोली में 34 हजार 375 डॉलर यानी करीब 30 लाख रुपये में इसकी नीलामी की गई है. नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर ने इस खबर की पुष्टि की है. करीब 254 किलो वजन वाले और 12 फीट लंबे, 9 फीट चौड़े  इस नीली चिड़िया लोगो के खरीददार की पहचान नहीं बताई गई है.

हालांकि, जिस बोली में नीली चिड़िया की नीलामी हुई उसमें एपल-1 कंप्यूटर की करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर), स्टील जॉब्स की तरफ से साइन किए गए एपल के एक चेक की करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलामी की गई. जबकि पहली जेनरेशन का चार जीबी आईफोन, जो कि सील्ड पैक था, उसे 87 हजार 514 डॉलर में बेचा गया.भले ही नीली चिड़िया का ये लोगो अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स का हिस्सा न हो, लेकिन सोशल मीडिया में जिस तरह से Apple या Nike की पहचान है, उसी तरह से इसकी पहचान बनी हुई है.

गौरतलब है कि साल 2022 में एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को करीब 3368 अरब रुपये (44 बिलियन डॉलर) में खरीद का एलान किया था. डील होने के बाद उस वक्त एलन मस्क ने कहा था कि लोकतंत्र के सुचारु रुप से चलने के लिए फ्री स्पीच जरूरी है.  उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि ट्विटर प्रोडक्ट नए फीचर्स और एनहैंसमेंट के साथ अब तक का सबसे बेस्ट स्पेस बनाया जाएगा.

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद और कुछ विज्ञापनदाताओं के दोबारा आने से आने वाले दिनों में एक्स की हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही, एलन मस्क के अधिग्रहण के लिए 13 बिलियन डॉलर लोन देनेवाले बैक को भी इससे राहत मिली है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई