कोडार डैम के पास जली हुई महिला की लाश मिलने से हड़कंप

महासमुंद। कोडार डैम के पास एक महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से महिला का अधजला पर्स, लिपस्टिक और चप्पल बरामद किया गया है। पुलिस का अनुमान है कि शव को करीब चार दिन पहले जलाया गया होगा। यह लाश कोडार के वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में मिली है।
पुलिस को शक है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। फिलहाल, तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





