प्रेमिका के शव को खेत में दफनाकर रोपा धान, पांच महीने बाद खुलासा तो गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने लापता नाबालिग के केस का खुलासा कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने कुनकुरी थाना इलाके के महुआटोली गांव के खेत नाबालिग का शव बरामद किया है।
एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की वजह प्रेम त्रिकोण से उपजे विवाद को बताया है। नाबालिग, उसका प्रेमी और प्रेमी की दूसरी महिला मित्र विवाद हुआ। विवाद के बाद नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी के आउट हाउस में खुदकुशी कर ली थी। नाबालिग का शव देखकर डरे प्रेमी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर नाबालिग के शव काे खेत में दफना दिया था। शव को खेत में दफनाने के बाद आरोपी ने उसके उपर धान लगा दिया और हैदराबाद चला गया। पुलिस ने प्रेमी से जब पूछताछ की, तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया है।
यह है पूरी घटना
5 अगस्त को दुलदुला थानाक्षेत्र से किशोरी लापता हुई थी। किशोरी ने घर से जाने के बाद अपने परिजनों को सहेली के घर में होने की जानकारी दी थी। चार दिन बाद भी जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले मे केस दर्ज करके किशोरी के परीचितों से पूछताछ की तो पता चला, कि कुनकुरी थानाक्षेत्र में रहने वाले हेमंत प्रधान से उसका प्रेम प्रसंग था।
पुलिस ने हेमंत का पता लगाया, तो उसकी लोकेशन हैदराबाद में मिली। पुलिस ने हैदराबाद पहुंचकर हेमंत को पकड़ा, तो उसने किशोरी के मरने और उसका शव कुनकुरी में दफन होने की जानकारी दी। पुलिस ने हेमंत की निशानदेही पर किशोरी का शव बरामद कर लिया है। शव काे दफनाने में मदद करने वाले हेमंत के दो रिश्तेदारों को भी पुलिस ने पकड़ा है।





