Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Budget Session 2025: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, 3 गुना तेजी से काम कर रही सरकार, देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

Budget Session 2025 (नई दिल्ली) : 18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन शुक्रवार, 31 जनवरी को शुरू हुआ। इस सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत में महाकुंभ हादसे पर दुख जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश इस समय महाकुंभ के पावन अवसर का गवाह बन रहा है, लेकिन इस दौरान जो दुर्घटना हुई, वह बेहद दुखद है। राष्ट्रपति ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक अनुभवी नेतृत्व को खो दिया है। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे पेश करेंगी।

यह सर्वे भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और संभावित नीतियों का खाका पेश करेगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। बजट सेशन का पहला चरण 6 फरवरी तक चलेगा। 2 फरवरी को रविवार होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं होगी। 3 फरवरी से 6 फरवरी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। 6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में चर्चा का जवाब दे सकते हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर बहस होगी, जिससे आगामी सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत मिलेगा। कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी

खत्म, मरीजों को राहत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में अपने अभिभाषण में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि कैंसर की दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। इससे मरीजों को किफायती इलाज मिल सकेगा। सर्वाइकल कैंसर के लिए 9 करोड़ महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार जितना ध्यान भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दे रही है, उतना ही सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी दे रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। देशभर में 1.75 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं।

मेट्रो नेटवर्क में भारत बना तीसरा सबसे बड़ा देश

राष्ट्रपति ने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे पर्यावरण को फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। सरकार ने 15 रोपवे प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। 2014 में दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क सिर्फ 200 किलोमीटर था, लेकिन अब यह दोगुने से ज्यादा हो गया है। बीते 10 वर्षों में देश में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हो गई है। सरकार शहरी सुविधाओं के आधुनिकीकरण और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है।

बुनियादी ढांचे के बजट में पांच गुना इजाफा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है। सरकार ने बीते 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। 10 साल पहले बुनियादी ढांचे का बजट 2 लाख करोड़ रुपये था, जो अब 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। डीप वाटर मेगा पोर्ट की नींव रखी गई है, जो दुनिया के टॉप 10 पोर्ट्स में से एक होगा। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना पूरी हो चुकी है। इससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क मजबूत होगा। भारत ने विश्व का सबसे ऊंचा रेल केबल ब्रिज भी तैयार किया है।

डिजिटल इंडिया का बढ़ता प्रभाव, यूपीआई बना ग्लोबल मॉडल

राष्ट्रपति ने बताया कि भारत अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बन गया है। 5G नेटवर्क की सफलता इसका बड़ा उदाहरण है। यूपीआई ट्रांजैक्शन में भारत ने दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज देश में 50% से ज्यादा रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है। 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

किसानों और छोटे उद्यमियों को मिल रही नई सौगात

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने छोटे उद्यमियों को आर्थिक विकास की रीढ़ माना है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचाया गया है। सरकार लोन, क्रेडिट कार्ड और बीमा सेवाओं को आसान बना रही है। रेहड़ी-पटरी वालों को भी बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। वैज्ञानिक अनुसंधान को गति देने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रिसर्च सेंटर बनाया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है।

तीन गुना तेजी से काम कर रही सरकार: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि माैजूदा सरकार अपनी नीतियों और फैसलों को तीन गुना तेजी से लागू कर रही है। राष्ट्रपति ने महिलाओं, किसानों और युवाओं को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास ही सरकार का मूल मंत्र है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए। पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई